करंट से तीन बैलों की मौत
2
करंट से तीन बैलों की मौत
सराडा उपखंड क्षेत्र के धनकावाड़ा की घटना
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आज एक गरीब किसान के तीन बैलों की मौत हो गई एक भैंस बाल-बाल बच गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार सराडा उपखंड क्षेत्र के धनकावाड़ा ग्राम पंचायत के कर्मा तलाई पीपला फला स्कूल के पास निवासी लक्ष्मण मीणा के अपने पशु घर के पास ही बाड़े में बंधे हुए थे उसी के पास एक बिजली विभाग का खंबा भी लगा हुआ है रात्रि को अचानक उस खंभे के अर्थ से करंट आ गया जिससे मौके पर तीन बैलों की मौत हो गई और एक भैंस बाल-बाल बच गई लक्ष्मण मीणा ने बताया कि करंट पूरे घर में दौड़ गया था जनहानि होने से बच गई
घटना की सूचना तत्काल ग्राम सरपंच नारायण लाल मीणा को दी जिस पर सरपंच ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और मौके पर पहुंचकर लोगों को सांत्वना दी साथ ही देखते-देखते वहां दर्जनों ग्रामीण इकट्ठे हो गए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ गरीब किसान को सहायता की मांग की .

