कोरोना को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट
कोरोना को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट
उपखंड अधिकारी ने दिए दिशा निर्देश
भुपेश पटेल सराडा
सोमवार को उदयपुर जिले के सराडा पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र धाकड़ के सानिध्य में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें पूरे विश्व के लिए परेशानी का सबब बना कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस भयानक बीमारी के प्रति प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने की इजाजत नहीं देगा हर विभाग को हर कर्मचारी को इसके प्रति जागरूक रहकर हर गांव गली मोहल्लों में लोगों को इस बीमारी के प्रति जानकारी देकर बचाव के तरीकों को बताते हुए लोगों को जागरूक करना है इस मौके पर ब्लॉक सीएचएमओ डॉ सुरेश मंडावरिया सराडा विकास अधिकारी अनिल पहाड़िया, नायब तहसीलदार आयुर्वेदिक विभाग को भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखते हुए लोगों को काढ़ा वितरण करना लोगों को बड़े आयोजनों से दूर रहने के निर्देश दिए इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारीयों व पटवारियों ने भाग लिया


0 Comments